{"_id":"4eacc6d8ef5c1ebc3b06d12053abb43a","slug":"vdo-empty-without-breaking-the-lock-of-the-house-half-a-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ के सूने घर का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ के सूने घर का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गए ग्राम विकास अधिकारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोर पांच लाख की नकदी, जेवरात सहित आटा, चावल व दाल तक उठा ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
नगर के शत्रुघनपुरी निवासी ग्राम विकास अधिकारी रामभरोसा मंगलवार को परिवार के साथ मानिकपुर स्थित ससुराल शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मकान में ताला लगा देख चोरों ने निशाना बनाया। बुधवार रात चोर छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और फिर दो कमरों के ताले तोड़ डाले।
चोरों ने अलमारी में रखे ढाई लाख के जेवर, दो लाख की नकदी के साथ रसोई में रखा आटा, तेल, चावल, दाल और अन्य सामग्री भी समेट ले गए। भागते समय चोरों ने घर के मुख्य द्वार को पीछे से एक बंद कर दिया था। गुरुवार की सुबह वीडीओ का भतीजा राहुल मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद होने के कारण नहीं खुला। इसके बाद उसने वीडीओ को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद वीडीओ के परिजन छत पर गए तो ताला टूटा देखकर सारा मामला समझ गए। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों से पूछताछ की। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि चोराें के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।