फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Varanasi beat Jhansi by seven wickets

Chitrakoot News: वाराणसी ने झांसी को सात विकेट से हराया

Wed, 07 Jan 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Varanasi beat Jhansi by seven wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। सुभाष चंद्र बोस स्मृति में आयोजित सुभाष चैलेंज कप के तहत बुधवार को महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में झांसी और वाराणसी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की।

शहर के स्टेडियम में आयोजित इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि, जिला प्रभारी मंत्री मन्नू लाल कोरी ने किया। विशिष्ट अतिथि जिपं अध्यक्ष अशोक कुमार जाटवमौजूद रहे। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मैच का आगाज किया।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय झांसी की टीम ने लिया। निर्धारित 20 ओवरों के खेल में झांसी की टीम ने 8 विकेट खोकर 105 रनों का स्कोर खड़ा किया। झांसी की ओर से मानसी ने 39 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि कृतिका ने 28 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में, झांसी के लिए अस्मिता ने 4 ओवर में 1 मेडन सहित 19 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं निक्की ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 ओवरों में मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच जीत लिया। वाराणसी की ओर से निक्की ने 38 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि संध्या ने 19 गेंदों में 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। झांसी की गेंदबाजी में मीनाक्षी ने 3 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया, और छवि ने 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए वाराणसी की निक्की को ''''वुमेन ऑफ द मैच'''' के खिताब से नवाजा गया। मैच के अंपायर अनुराग और करण पटेल रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मोशू खान व कल्लू मौजूद रहे। -------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed