{"_id":"5e00d9f78ebc3e87fe107f72","slug":"use-of-organic-manure-not-chemical-will-increase-production-chitrakutt-news-knp533951137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसायनिक नहीं जैविक खाद के प्रयोग से बढ़ेगा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसायनिक नहीं जैविक खाद के प्रयोग से बढ़ेगा उत्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्टेंशन के अन्तर्गत किसान मेला/कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा में किया गया। कृषि क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री लोक निर्माण मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कृषक भाई जीरो बजट की खेती अपनायें तथा रासायनिक खाद को छोड़कर जैविक खाद का प्रयोग करें। शासन द्वारा चित्रकूट से दिल्ली एक्सप्रेस-वे निर्माण, देवांगना में हवाई पट्टी का निर्माण, घर-घर में टोटी वाले नल, रसिन बांध से बारूआ सागर बांध जोड़कर सिंचाई व्यवस्था एवं डिफेंस कोरीडोर स्थापना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने अन्ना प्रथा के नियंत्रण पर कृषकों से अपील करते हुए कहा कि कृषक एवं उनके प्रतिनिधि कम से चार अन्ना पशुओं को रखें तथा सभी को जागरूक करें कि अपने-अपने पशुओं को अन्ना न छोडे़ तब जाकर इस प्रथा से निजात पाई जा सकती है। बताया गया कि प्रदेश में सभी जनपद के सापेक्ष चित्रकूट में सबसे अधिक गोवंश को संरक्षित किया गया है जिससे इस बार खरीफ फसलों में 30 प्रतिशत अधिक उत्पादन हुआ है।
इसके बाद राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, इफ्को, भूमि संरक्षण, पशुपालन, उद्यान विभाग, डूडा, मत्स्य, फसल बीमा, इलाहाबाद बैंक, जिला पंचायत विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉलों को देखा। जनपद में विभिन्न फसलों/मत्स्य/पशुपालन/उद्यान में अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले 32 कृषकों तथा अन्ना पशुओं को पालने वाले 6 कृषकों को को प्रशस्ति-पत्र सौंप कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया है।
कृषक राजकुमार धान में, विजय शंकर गेहूं, नैना चना फसल में, रेवती रमण उद्यान/ड्रिप व निजामुद्दीन मत्स्य प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किये गये। कृषि उपनिदेशक टीपी शाही ने किसान निधि योजनान्तर्गत शीघ्रातिशीध्र कृषकों को शत-प्रतिशत लाभ देने की बात कही, जो वर्तमान में कुछ अवशेष कृषक है जिनके डाटा में संशोधन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र सिंह ने वैज्ञानिकों द्वारा बतायी गयी नवीनतम तकनीकी से खेती करने के लिये प्रेरित किया। सुनील कुमार सिंह ने संचालन किया। कार्यक्रम में हेमंत प्रताप सिंह अध्यक्ष किसान संघ, राम सिंह पटेल अध्यक्ष भाकिय, अरुण कुमार पांडेय, शैलेंद्र सिंह व शिव कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।