{"_id":"696d2e112f7afa084c08d6f6","slug":"uproar-at-juvenile-home-juvenile-delinquents-locked-themselves-in-for-five-hours-after-vandalism-chitrakoot-news-c-12-knp1090-1398417-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बाल सुधार गृह में हंगामा, तोड़फोड़ के बाद पांच घंटे तक खुद को बंद किए रहे बाल अपचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बाल सुधार गृह में हंगामा, तोड़फोड़ के बाद पांच घंटे तक खुद को बंद किए रहे बाल अपचारी
Mon, 19 Jan 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-24- परिचय- बाल सुधार गृह में हंगामे की जानकारी पर अंदर जातीं एसडीएम पूजा साहू । संव
चित्रकूट।शहर के बाल सुधार गृह में रविवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां निरुद्ध बाल अपचारियों ने पहले हंगामा और तोड़फोड़ की। बाद में खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। लगभग पांच घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
बाल सुधार गृह के प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि यहां पर 32 बाल अपचारी विभिन्न जिलों के हैं। यहां पर मौजूद चार बाल अपचारियों को मेरठ, गोरखपुर, देवरिया व बुलंदशहर भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच इन बाल अपचारियों ने अन्य के साथ मिलकर यहां से न जाने की जिद की। जब कहा गया कि यह तो शासन का आदेश है तो फिर इन सभी ने नारेबाजी कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
बाल सुधार गृह के कई सीसीटीवी कैमरे, खिड़की, दरवाजे, बाथरूम की सामग्री व पर्दे आदि की तोड़फोड़ की। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई है। जानकारी होते ही बाल सुधार गृह कुछ ही देर में पुलिस छावनी बन गया। पुलिस को देखते ही बाल अपचारियों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
मौके पर बाल सुधार गृह से संबंधित कई जज भी पहुंचे। बाल अपचारियों ने कमरे के अंदर से ही आरोप लगाए कि प्रभारी मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं देते हैं। कई सुविधाएं नहीं मिलती हैं। उनसे मिलने आने वाले परिजनोंं से मुलाकात के बदले में रुपये लिए जाते हैं। साथ ही चार बाल अपचारियों की स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की।
कहा कि उनकी समस्या का समाधान कराने के लिए जिला जज को बुलाया जाए। लगभग पांच घंटे तक मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम ने बाल सुधार गृह के कमरे तक पाइप आदि बिछाई कर आगे की रणनीति बनाई। तभी बाल सुधार गृह के बंदियों के कमरे के पास पहुंचे जज व एसडीएम ने बातचीत की।
बातचीत से समस्या का समाधान हुआ। बाल अपचारियों की शिकायतों की जांच कराने और तबादले को लेकर फिर से पूछताछ करने की बात पर सभी राजी हुए। इसके बाद कमरे को खोलकर बाल अपचारी बाहर आए तब सभी ने राहत की सांस ली। अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि वहां पर मौजूद जज इस पर आगे की कार्रवाई करेंगे। पुलिस के पास अभी कोई तहरीर नहीं आई है।