फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Upanayana ceremony of 11 students of Gurukul was performed as per Vedic rituals.

Chitrakoot News: गुरुकुल के 11 छात्रों का वैदिक रीति से उपनयन संस्कार संपन्न

Sat, 28 Feb 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 28 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Upanayana ceremony of 11 students of Gurukul was performed as per Vedic rituals.
28 सीकेटीपी-04-उपनयन संस्कार के दौरान बटुक। संवाद
मानिकपुर/चित्रकूट। गांधी नगर स्थित भरोसा मंदिर परिसर में संचालित गुरुकुल विद्यालय में को 11 बटुक छात्रों का वैदिक विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों व महिलाओं ने पहुंचकर सहभागिता की।
विज्ञापन

गुरुकुल प्रबंधन समिति के मुख्य व्यवस्थापक आचार्य पंडित कमल द्विवेदी के मार्गदर्शन में वेद-मंत्रों के उच्चारण और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच बटुकों को यज्ञोपवीत धारण हुआ। आचार्यों ने उपनयन संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे विद्यार्थियों के जीवन में आध्यात्मिक और शैक्षणिक नई शुरुआत बताया। इसके बाद भंडारे में नगर के महिला-पुरुषों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। गुरुकुल प्रबंधन ने बताया कि वैदिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना ही संस्थान का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed