फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   UP-MP officials work together to revive Mandakini

चित्रकूट: मंदाकिनी को पुनर्जीवित करने के लिए यूपी-एमपी के अधिकारी मिलकर करें काम

Wed, 02 Dec 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
UP-MP officials work together to revive Mandakini
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मंदाकिनी नदी के पुनर्जीवन के संबंध में यूपी व एमपी के अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदाकिनी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए दोनों तरफ के अधिकारी मिल जुल काम करें।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण व वन विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि मंदाकिनी नदी से जुड़ने वाले सभी नालों पर रोक लगाई जाए। डीसी मनरेगा को निर्देश दिए कि जो भी कार्य मनरेगा द्वारा कराए गए हैं, उनकी गुणवत्ता की जांच अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड से कराएं।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि संरक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदाकिनी नदी के पुनर्जीवित के जो कार्य अभी नहीं शुरू हुए हैं, वह कार्य तत्काल शुरू कराए जाएं। मंदाकिनी में वाटर ग्राउंड के जो कार्य कराए गए हैं, उसमें जल स्तर का आकलन कराएं की जल की बढ़ोतरी कितनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में शासकीय जमीन चिन्हित कर दस इको पार्क व गणेश बाग के पास राम कथा पार्क का सुंदरीकरण कराया जाए। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि जिन गांवों में कार्य चल रहे हैं, वहां संबंधित विभागों से श्रमिकों की व्यवस्था कराएं।
अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई से कहा कि नालों पर छोटे-छोटे चेकडैम का प्राक्कलन बनाकर मनरेगा कन्वर्जेंस से कार्य हों। अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड से कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रो शशिकांत त्रिपाठी से संपर्क कर योजना में काम करें।
कहा कि सभी विभाग मंदाकिनी नदी के पुनर्जीवित के अधूरे कार्य 15 दिन के अंदर पूर्ण करें। सीईओ मझगवां मप्र अशोक मिश्रा ने बताया कि ब्रह्म कुंड आश्रम के पास उद्गम स्थल से मनरेगा कन्वर्जेंस के अंतर्गत 636 कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें तालाब, नालों की खुदाई व छोटी नदियों पर कार्य कराए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने एमपी के अधिकारियों से कहा कि चितहरा के पास जो नहर की टेल आ रही है, उसका मूवमेंट मंदाकिनी से जोड़ें। बैठक में प्रशिक्षु आईएफएस विकास यादव, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा दयाराम यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड बीबी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम आशुतोष कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु पांडेय, हरिराज सिंह, बाल गोविंद यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र सहित एमपी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed