{"_id":"607338cb8ebc3e59012badbc","slug":"up-board-police-mp-forest-gate-chitrakutt-news-knp622935611","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारकुंडी के जंगल में फिर धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारकुंडी के जंगल में फिर धधकी आग
विज्ञापन
चित्रकूट के बिहारा के जंगल में फैली आग। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरामपुर/मानिकपुर (चित्रकूट)। धारकुंडी के जंगल एक बार फिर आग से धधकने लगे हैं। कुछ दिन पूर्व धधके धारकुंडी के जंगलों की आग को काफी प्रयासों के बाद वन विभाग, फायर ब्रिगेड के जवानों ने बुझाया था, लेकिन रविवार को दोबारा जंगल सुलग उठे। अबकी आग ने तीन किमी के जंगल को चपेट में लिया है। वहीं जिला मुख्यालय से सटे बिहारा और भसौंधा गांव के किनारे पहाड़ों की आग को काबू में करने के लिए वन विभाग और फायर कर्मियों को स्थानीय ग्रामीणों से मदद मांगी है।
उधर, धारकुंडी के जंगलों से सटे मध्यप्रदेश के बरौंधा के पहाड़ पर लगी आग को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। मानिकपुर के धारकुंडी के जंगलों सहित मऊ क्षेत्र के खंड़ेहा, शिवरापुर चौकी के बिहरा के जंगल और मध्यप्रदेश क्षेत्र के मझगवां के जंगलों में भी कुछ स्थानों पर रविवार को आग लग गई, जिसको बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम जुटी हुई है। जंगलों में लगी आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रहीं हैं। धुआं के गुबार पहाड़ों के ऊपर मड़राते रहे। वहीं मऊ के खंडेहा क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बढ़ती ही जा रही है, जिससे इस क्षेत्र के निवासी दहशत में है। वही सीतापुर बिहार के जंगल में भी आग लगी है।
मप्र के मझगवां क्षेत्र में भी आग का कहर जारी है। उधर, यूपी क्षेत्र के चित्रकूट रेलवे स्टेशन सहित माकिनपुर-बरगढ़ व मानिकपुर-सतना रेलवे ट्रैक रूट में लगभग 100 किमी की परिधि में जंगल ही जंगल है, जिसमें आए दिन आग लग जाती है। आग के चलते दो बार तो ट्रेनों का आवागमन भी रोकना पड़ा। जिसको देखते हुए विशेष निगरानी रेलवे ट्रैक के आसपास की जा रही है। सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान व रेलवे कर्मचारी तैनात हैं।