{"_id":"6650cb9c0731df03ab0bb6d4","slug":"unnati-will-represent-india-in-pakistan-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107159-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: उन्नति पाकिस्तान में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: उन्नति पाकिस्तान में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
चित्रकूट। रामनगर ब्लाॅक के हन्ना बिनैका गांव की उन्नति त्रिपाठी 25 जून से पाकिस्तान में होने वाली 31वीं एशियाई इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
पाकिस्तान में 25 जून से एशियाई खिलाड़ियों की स्क्वैश प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए देश भर से चयनित खिलाड़ियों हन्ना बिनैका गांव की उन्नति त्रिपाठी भी शामिल हैं। उन्नति के पिता हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि देश में स्क्वैश की अंडर 17 कैटेगरी में छठवीं रैंक है। वह चौथी रैंक पर खेलेेगी। 16 वर्षीय उन्नति मुंबई में इंडियन जूनियर ओपन-17 वर्ग में खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने देहरादून में खेल संबंधी प्रशिक्षण लिया।
गांव में प्रशिक्षण की सुविधाएं नहीं
भारतीय स्क्वैश टीम के वर्ष 2000 से 2015 तक कोच रह चुके जिले के रामनगर ब्लाॅक के हन्ना बिनैका गांव निवासी हरिओम त्रिपाठी परिवार समेत प्रयागराज में रहते हैं। बताया कि बेटी उन्नति व बेटे अंश की खेल में रुचि देख प्रयागराज में कोचिंग कराई। गांव में खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं नहीं है। मजबूरी में शहर जाकर प्रशिक्षण दिलाना पड़ा। उन्नति के चाचा राकेश राय त्रिपाठी ने बताया कि चित्रकूट जैसे पिछड़े जिले की बेटी विदेशों में होने वाले खेल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस पर गर्व है।