{"_id":"632a0e7e970365158f4ce5e7","slug":"uncontrolled-bolero-overturned-on-the-highway-nine-injured-chitrakoot-news-knp7192150117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः हाईवे पर अनियंत्रित बोलेरो पलटी, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः हाईवे पर अनियंत्रित बोलेरो पलटी, नौ घायल
विज्ञापन
मऊ/मानिकपुर। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ अहिरी के पास अनियंत्रित बोलेरो पलटी। इसमें सवार राजस्थान प्रांत के नौ यात्री घायल हो गए।
हाइवे के मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव के समीप तड़के करीब तीन बजे राजस्थान से चित्रकूट आ रहे तीर्थयात्रियों से भी बोलेरो अचानक सड़क किनारे रखे थ्रेशर से टकरा गई। जिससे बुलेरो पलट गई। दुर्घटना में वाहन में सवार जयपुर के राजस्थान निवासी आशा (55) पत्नी सुंदरम, संध्या (50) पत्नी सुनील, निर्मला (53) पत्नी नंदलाल, राधामोहन (75) पुत्र नत्थूराम घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां चिकित्सा दी गई है।
इसके अलावा राधे पुत्र भवन, सुरेश कुमार, वंदना, स्वरूप कुमार व श्रीकुमार भी घायल हुए हैं। मानिकपुर कस्बा निवासी अजितेश कुमार पुत्र दिलीप कुमार मंगलवार की शाम को बाइक से कर्वी से कस्बा की ओर लौट रहा था। विद्युत पावर हाउस के पास अचानक सड़क पर अन्ना मवेशी के आने से बाइक टकरा गई। जानकारी होते ही यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक चालक हेलमेट पहने था। इसके अलावा भौंरी कस्बे के राजेश कुमार पुत्र निक्की के सड़क हादसे में घायल होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।