{"_id":"6421874c917db546860a071c","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-culvert-student-died-chitrakutt-news-c-12-1-147205-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, छात्र की मौत
विज्ञापन
फोटो नंबर- 8 परिचय- मृतक छात्र अमन (दिवाकर)
अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, छात्र की मौत
दोस्तों के साथ प्रयागराज से बाइक से आया था चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। घूमने आए दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर सती अनुसुइया के पास पुलिया से टकरा गई। इससे तीनों गिरकर घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है। मरने वाला छात्र प्रयागराज जिले का निवासी था।
सोमवार की सुबह प्रयागराज जिले के बमरौली थाना के मंदरी गांव निवासी अमन दिवाकर (17) पुत्र शिवलाल चौधरी, अंशू (16) पुत्र श्यामलाल, गरुण (17) पुत्र धीरेंद्र कुमार निवासी चायल कौशांबी व अन्य दोस्तों के साथ रविवार की शाम बाइक से चित्रकूट घूमने आए थे। तीनों बाइक से सती अनुसूइया आश्रम में दर्शन करने जा रहे थे। सती अनुसूइया आश्रम स्थित जंगल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। पीछे से आ रहे बाइक सवार दोस्त रीतेश ने आनन-फानन जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने अमन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई।
घायल दोस्तों ने बताया कि बाइक चालक अमन हेलमेट पहने था। दुर्घटना होते ही हेलमेट सिर से छिटक गया। उसके सिर पर गहरी चोट आई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। अमन की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। वह तीन भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर का था। एमआर शेरवानी इंटर काॅलेज प्रयागराज में इंटर का छात्र था। मां रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।