फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncle dies in bus collision, two injured including niece

Chitrakoot News: बस की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजी समेत दो घायल

Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies in bus collision, two injured including niece
चित्रकूट। कर्वी से घर जा रहे बाइक सवारों को हाईवे पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसके चलते चाचा-भतीजी समेत तीन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई। दूसरे चाचा और भतीजी को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बांदा जिले के हल्दी का पुरवा बदौसा निवासी रज्जू ने बताया कि चाचा नरेंद्र यादव (20), देवीदीन (22) व भतीजी पूजा (18) के साथ रविवार को चित्रकूट दर्शन करने आए थे। देर शाम को वापस बाइक से घर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग के झांसी-मिर्जापुर मार्ग स्थित भांगा नाले के पास पहुंचे तो सामने से आ रही रोडवज बस ने टक्कर मार दी। इसके चलते तीनों गिरकर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया। जहां चाचा नरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। चाचा-भतीजी का प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर मौके पर पुलिस ने बस को खाली कराकर यात्रियों को अन्य साधन से चित्रकूट पहुंचाया। चालक समेत बस को पुलिस थाने ले गई। बाइक सवार नरेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। मां सावित्री देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed