फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two tigers died within 11 months

11 माह के अंदर दो बाघ की मौत

Fri, 17 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two tigers died within 11 months
फोटो नंबर- 9 व 10- मारकुंडी के पास कररिया जंगल में मृत पड़ा बाघ - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर (चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे मझगवां रेंज के अमिरती बीट मे 11 माह के अंदर दो बाघों की असमय मौत हो गई। एक की मौत करंट से हुई थी, जबकि दूसरे की आपसी भिड़ंत से हुई है।
विज्ञापन

12 मई 2019 मे अमिरती बीट के दुधमनिया हार मे शिकारियों ने करंट लगाकर बाघ का शिकार किया था। एक साल के अंदर एक ही जंगल मे दो बाघों की मौत होने से वन विभाग मे हड़कंप है। मझगवां रेंज के कररिया बीट के अमहा नाला जंगल के कक्ष क्त्रस्मांक 830 में तकरीबन तीन साल के नर बाघ की आपसी भिड़ंत में मौत हो गई।
विज्ञापन

अंदेशा है कि आपसी भिड़ंत में दूसरा बाघ भी घायल हुआ होगा। घायल बाघ की तलाश यूपी और एमपी का वन विभाग का अमला तलाश कर रहा है। मौके पर पहुंचे वन मंडल अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस बीट में दोनों ओर से घनघोर जंगल है। इस जंगल में बाघों का अक्सर मूवमेंट रहता है। यूपी एमपी क्षेत्र के तराई जंगल में मौजूदा समय में तकरीबन दर्जन भर बाघ विचरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तीन से चार नर बाघ हैं। बाघों का स्वभाव है कि वयस्क होते ही बाघ अपना अलग रहवास बनाने के लिए निकल पड़ते हैं। बाघों की बढ़ती संख्या और दर्जन भर बाघों के लिए तराई जंगल पर्याप्त नहीं है। एक वयस्क नर बाघ के लिए 30 से 40 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल चाहिए। जहां बाघ अपने प्राकृतिक गंध से एरिया तय करते हैं।

घटनास्थल के पास ही अंतिम संस्कार
मानिकपुर। कररिया बीट के अमहा नाले के पास जहां संघर्ष हुआ है, वहीं बाघ का अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान विभाग के उच्चाधिकारी वन्यजीव विशेषज्ञ राजेश तोमर, व्हाइट टाइगर सफारी के डायरेक्टर संजय राय , डीएफओ राजीव मिश्र एसडीओ जीआर सिंह एवं दीपक राज प्रजापति मझगवां रेंजर मौजूद रहे। अभी तक यह माना जा रहा है कि यह घटना तीन दिन पहले की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed