फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two teachers caught overtaking cash van in chitrakoot

चित्रकूट: कैश वैन को ओवरटेक करने में दो शिक्षकों को पकड़ा

Mon, 02 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two teachers caught overtaking cash van in chitrakoot
मानिकपुर। बैंक आफ बड़ौदा की कैश वैन को दो बार ओवरटेक करना बाइक सवार दो शिक्षकों को महंगा पड़ गया। वैन में सवार बैंक के मैनेजर की शिकायत पर यूपी 112 की टीम ने दोनों शिक्षकों को पकड़ लिया। हालांकि पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बैंक आफ बड़ौदा की मानिकपुर शाखा के प्रबंधक अभिलाष कुमार यादव सोमवार को मुख्यालय से कैश वैन में कैश लेकर मानिकपुर जा रहे थे। तभी काली घाटी पर कैश वैन को बाइक सवार दो शिक्षकों ने गलत ढंग से ओवरटेक किया।
विज्ञापन

इस पर वैन में सवार सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ और उन्होंने मैनेजर को जानकारी दी। मैनेजर ने यूपी 112 को फोन कर पूरा विवरण बताया। कुछ देर बाद वैन कस्बे में पहुंची और पुलिस ने उसे घेर लिया। मैनेजर के बताए हुलिये के अनुसार पुलिस ने बाइक सवारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर सवार ऊंचाडीह विद्यालय में तैनात शिक्षक आनंद कुमार व अलीम बेग ने बताया कि वह मुख्यालय से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। उन्होंने गलत इरादे से कैश वैन को ओवरटेक नहीं किया था। लगभग एक घंटे तक पुलिस टीम ने शिक्षकों से पूछताछ की। तहरीर न मिलने पर पुलिस ने दोनों शिक्षकों को छेाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed