फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two of the chairman, 14 nominations of the councilor

Chitrakoot News: अध्यक्ष के दो, सभासद के 14 नामांकन दाखिल

Fri, 21 Apr 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two of the chairman, 14 nominations of the councilor
चित्रकूट/मऊ/राजापुर/मानिकपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। यहां से सभासद पद के चार अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार मऊ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक निर्दलीय प्रत्याशी और सभासद पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए, जबकि मानिकपुर और राजापुर नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए अब तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन

सदर तहसील में गुरुवार को चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद सोनी ने जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बद्री प्रसाद ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार सभासद के चार प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा यहां गुरुवार को भी अध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद पद के लिए 25 प्रत्याशियों द्वारा 26 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

नवसृजित मऊ नगर पंचायत में गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी रमाकान्त पुत्र श्यामसुन्दर शुक्ला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा सभासद पद के लिए भी 10 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। यहां गुरुवार को भी अध्यक्ष पद के लिए 11 पर्चे खरीदे गए और सदस्य पद के लिए 28 पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन भी राजापुर और मानिकपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। अलबत्ता राजापुर में सभासद पद के 37 नामांकन पत्रों की बिक्री जरूर हुई है। इसी प्रकार मानिकपुर में भी अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने छह नामांकन पत्र और सभासद पद के लिए 18 प्रत्याशियों ने 22 नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed