फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two newborn deaths in hospital

अस्पताल में दो नवजात की मौत

Sat, 14 Dec 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two newborn deaths in hospital
चित्रकूट। जननी सुरक्षा योजना में नवजातों के इलाज में लापरवाही जारी है। जिला अस्पताल में प्रसव उपरांत दो नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने स्टॉफ पर लापरवाही का आरेाप लगाया जबकि डाक्टर व स्टाफ का कहना है कि दोनों नवजात पूर्ण विकसित नहीं थे। गर्भ के दौरान ही प्रसूता व बच्चों की सही देखरेख नहीं की गई।
विज्ञापन

मऊ ब्लाक क्षेत्र के खण्डेहा के मजरा लबेद की माया पत्नी शिवबाबू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने शुक्रवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां गंभीर दशा के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर व स्टाफ ने प्रसव कार्य किया लेकिन नवजात की मौत हो गई। इसके अलावा पहाडी ब्लाक क्षेत्र के हरदौली गांव की ज्योति पत्नी छोट्टन को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रसव बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन

इन मामले में सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि कोई लापरवाही नहीं हुई है। लबेद गांव की प्रसूता ने मृत बच्चा जना था। इसके अलावा हरदौली गांव की प्रसूता के जने बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी। वह पूर्ण विकसित नहीं था। इन दोनों मामले में प्रसूताओं व उनके परिजनों की लापरवाही भी है। प्रसव दौरान प्रसूताओं को सही खानपान व दवाएं नहीं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed