फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two men sentenced to five years in prison for attempted murder

Chitrakoot News: जानलेवा हमले के दो आरोपियों को पांच वर्ष की सजा

Tue, 02 Jun 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 02 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two men sentenced to five years in prison for attempted murder
चित्रकूट। अपर सत्र न्यायाधीश राहुल मिश्रा ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को पांच-पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। उन पर 16-16 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन




बीते 20 जुलाई 2018 को वादी कृष्णकांत पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि शाम छह बजे उनका भाई शिवाकांत अपने ट्यूबवेल से जानवर लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में विनय कुमार सिंह और उसके बहनोई धीरेंद्र सिंह घात लगाकर बैठे थे। शिवाकांत के पास पहुंचते ही विनय ने कुल्हाड़ी से उसके सीने पर जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने शिवाकांत को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

शिवाकांत गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। विवेचक ने मामले की विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपियों विनय कुमार सिंह और धीरेंद्र सिंह को दोषी करार दिया। दोनों को पांच-पांच साल के कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारा 504 के तहत एक-एक साल का कठोर कारावास और दो-दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। धारा 506 के लिए दो-दो साल का कठोर कारावास और चार-चार हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी और दोषियों को धारा 428 दंड प्रक्रिया संहिता का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed