{"_id":"60ec7b858ebc3ec208285069","slug":"two-farmers-died-due-to-lightning-four-were-scorched-chitrakoot-news-knp6398171155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दो किसान की मौत, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दो किसान की मौत, चार झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई, दो महिलाओं समेत चार लोग झुलस गए। दो दर्जन से अधिक मवेशी भी बिजली की चपेट में आने से मर गए।
सोमवार को पाठा क्षेत्र के सरहट गांव के मजरा ठीका पुरवा निवासी बल्ला, रोशन, सुमित व शांति देवी जंगल में बकरियां चरा रहे थे। अचानक शुरू हुई बारिश से मवेशी पेड़ की छांव में खड़े हो गए। उसी दौरान बिजली गिरने से दो दर्जन से अधिक मवेशी मर गए। वहीं दिलावर के डेरा में बिजली गिरने से घर के बाहर बैठी रामकली (65), पुत्र धर्मेंद्र व बहू शोभा को गंभीर रूप से झुलसने पर परिजनों ने मानिकपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसी क्रम में पहाड़ी थाना अंतर्गत कलवारा बुजुर्ग गांव निवासी रामसागर अपने साथी राजाराम के साथ सोमवार की दोपहर बकरियां चरा रहा था। बारिश होने पर महुआ के पेड़ के नीचे खड़ेे हो गए। बिजली गिरने से रामसागर (32) की मौत हो गई। राजाराम झुलस गया। मृतक रामसागर तीन भाइयों में छोटा था। मां संपतियां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम को ममसी बुजुर्ग गांव के किसान शिवनरेश (35) पुत्र प्रेम सिंह खेत में पानी लगाने के लिए पाइप बिछा रहा था। अचानक बिजली गिरने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्र हैं। पत्नी की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। दोनो पुत्रों के ऊपर से माता-पिता का साया नहीं रहा। बच्चो के आंसू नहीं थम रहे थे।