{"_id":"64fe0ca9d444e13cb00c83e4","slug":"two-died-due-to-fever-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1546-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार से दो की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में वायरल, डायरिया के मरीजों की भीड़ रविवार को भी रही। बुखार के चलते दो लोगों की मौत हो गई। उल्टी दस्त से पीड़ित सात मरीज भर्ती कराए गए।
कर्वी कोतवाली के रेहुंटिया निवासी जयराम का तीन वर्षीय पुत्र प्रांशू को वायरल के चलते रविवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बगलई निवासी छंगू (52) को शनिवार को जिला अस्पताल में परिजनों ने बुखार के चलते भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव ले गए।
इसके अलावा ऐंचवारा निवासी बलराम की 11 माह की पुत्री रितिका, पुरानी बाजार निवासी संदीप की तीन वर्षीय पुत्री प्रतीक्षा, पहाड़ी निवासी रोशनी (40), मिशन रोड़ निवासी अंशिका (25), सपहा निवासी प्रियंका (33), चकजाफर निवासी राकेश (34), सीतापुर निवासी रामजीत (26) को उल्टी दस्त, वायरल बुखार व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।