फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two brilliant people from the district included in the top ten of the state

Chitrakoot News: प्रदेश के टॉप टेन में जिले के दो मेधावी शामिल

Mon, 22 Apr 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two brilliant people from the district included in the top ten of the state
चित्रकूट। यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में चित्रकूट जनपद के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के दो छात्रों ने प्रदेश की सूची में स्थान बनाया। इस बार के परीक्षा परिणाम के हिसाब से चित्रकूट को इंटरमीडिएट में प्रदेश मेंं आठवीं व हाईस्कूल में 53 वीं रैंक मिली है। डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी कॉलेजों का परिणाम उत्साहजनक रहा। इसका नतीजा रहा कि प्रदेश में अच्छी रैंक मिली है।
विज्ञापन


शहर के जगमोहन सिंह बालिका इंटर कॉलेज के परीक्षार्थी भी अच्छे अंक से पास हुए हैं। जिसमेेेंंं बालिका वर्ग में अंशिका वर्मा 89.66 ,मुस्कान सकील अहमद, 88.66 साक्षी सिंह, 86.33 अंक प्राप्त किया है। इंटर मीडिएट बालिका वर्ग में उन्नति केसरवानी 82.80, आकांक्षा देवी 82.20 रहा।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्यालय लोढवारा के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त किया है। अंशिका देवी, 92.83, श्रद्धा सिंह 90.87, अंशिका सिंह 90.77, उमेश कुमार 90 प्रतिशत, रंजना 89.7 विनोद कुमार मिश्रा 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी तरह से शहर के चित्रकूट इंटर कालेज, श्रीगंगा जी जनसेवा इंटर कालेज, हरिमोहन सिंह इंटर कालेज बछरन, शांतिदेवी इंटर कॉलेज पहाड़ी, श्रीतुलसी इंटर कॉलेज राजापुर का परिणाम भी अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed