फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two bikes collided on the highway, one dead

Chitrakoot News: हाईवे पर दो बाइकें टकराईं, एक की मौत

Tue, 26 Mar 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided on the highway, one dead
चित्रकूट/मऊ। ससुराल जा रहे भाइयों की बाइक हाईवे पर दूसरी बाइक से टकरा गई। दोनों भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एक को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली अंतर्गत कछारपुरवा मजरा कोल गदहिया निवासी बड़े भाई परदेसी कोटार्य ने बताया कि छोटा भाई महेश (24) व मानिकपुर थाना क्षेत्र के कैलहा निवासी फुफेरा भाई शिव बहादुर (26) की ससुराल मऊ थाना क्षेत्र चकौर गांव जा रहे थे। सोमवार की शाम को जैसे ही वह झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुरौंधा गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवक मौके से बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया। महेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट मौत की वजह बनीं। परिजनों ने बताया कि महेश मुख्यालय में बिल्डिंग का काम करता था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मां गुज्जी देवी रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed