फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two accused arrested for cheating in the name of gold biscuits

Chitrakoot News: सोने के बिस्किट के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 15 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating in the name of gold biscuits
मानिकपुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के झरी फाटक के पास धोखाधड़ी से रुपये लेने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने तमंचा-कारतूस व 10 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मप्र के निवासी हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि छह दिसंबर को भदोही जिले के कोइरौना थाने के छेआं निवासी सत्यम सिंह ने मानिकपुर थाने में सूचना दी कि शिवशंकर नाम का एक परिचित व्यक्ति ने अपने भाई विश्वजीत सिंह व अन्य लोगों के साथ उसे खुदाई में नकली सोने के बिस्किट को सस्ते दाम में देने के नाम उससे 2.55 लाख रुपये ले लिए। इस सूचना पर थाना मानिकपुर पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन

जिसके क्रम में रविवार को मानिकपुर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव व उनकी टीम ने कस्बे के बाहर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम कुपनाघाट महुआ खेडा थाना शाहनगर पन्ना (मध्य प्रदेश) निवासी ठाकुर प्रसाद व दुहारन बताया। दोनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले उन लोगों ने अपने साथी खमतरा थाना शाहनगर पन्ना (मध्य प्रदेश) निवासी अजयदेव व अलवक के साथ मिलकर भदोही के एक व्यक्ति से नकली सोने के सिक्के व (गिन्नी) दिखाकर 2 लाख 55 हजार रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा-कारतूस व 10 हजार रुपये बरामद किए है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। इनमें से अजयदेव उर्फ शिवशंकर वह है जिसने फोन कर सत्यम को बुलाया था। पुलिस के अनुसार यह गैंग है जो पहले रेकी कर ठगी का रास्ता तलाशते हैं। सत्यम से यह सब ट्रेन में और कुंभ के दौरान भी मिल चुके थे।
----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed