फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck hits electric pole, power supply disrupted for more than eight hours

Chitrakoot News: बिजली के खंभे में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ घंटे से अधिक आपूर्ति रही बंद

Fri, 17 Apr 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 17 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Truck hits electric pole, power supply disrupted for more than eight hours
फोटो 16 सीकेटीपी 11 सड़क पर गिरा बिजली का खंभा व तार-संवाद
चित्रकूट। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पुरानी बाजार स्थित लगे बिजली के खंभे में एक ट्रक ने बृहस्पतिवार को तड़के चार बजे टक्कर मार दिया। इससे बिजली का खंभा व तार टूट कर सड़क में गिर गया। इससे जाम लग गया। इस घटना से आधे शहर की बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। करीब आठ घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। जिस स्थान पर खंभा गिरा वहां आसपास के मोहल्ले में दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति नहीं चालू हो सकी थी।
विज्ञापन




भरतकूप कस्बे से खनिज सामग्री लादकर ट्रक रात भर राष्ट्रीय राजमार्ग से निकलते हैं। बृहस्पतिवार को भी एक ट्रक गिट्टी लादकर धनुष चौराहा की ओर आ रहा था। संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को टक्कर मार दिया। इससे बिजली का खंभा गिर गया। बिजली की तार भी टूटकर सड़क में गिर गया। इस घटना से एक घंटा जाम लगा रहा।
विज्ञापन




इसके बाद सड़क के एक तरफ से वाहन निकलने लगे। घटना के बाद शहर में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। तब जाकर आपूर्ति बंद हुई। बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से बिजली का खंभा व तार सड़क से हटाया गया। इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोल और तार टूटने से आधे शहर की आपूर्ति पुरानी बाजार से लेकर लेकर सिविल लाइन, सदर सड़क नई बाजार में बंद रही। जिस स्थान पर बिजली का खंभा गिरा है। उस स्थान के मोहल्ले में बिजली की आपूर्ति तीन बजे तक बंद रही। नया खंभा लगाने के साथ ही तार लगाया जा रहा है।



ट्रक को पुलिस ने पुलिस लाइन में खड़ा कर दिया है। यातायात प्रभारी हरिराम यादव ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे, बिजली विभाग के कर्मचारियों की बुलाकर खंभा हटवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।




अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि ट्रक की टक्कर से खंभा गिर गया था, उसकी जगह नया खंभा लगा कर तारों को जोड़ दिया गया है। आपूर्ति बहाल हो गई है।

फोटो 16 सीकेटीपी 11 सड़क पर गिरा बिजली का खंभा व तार-संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 11 सड़क पर गिरा बिजली का खंभा व तार-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed