{"_id":"6001cedd8ebc3e30ba21135e","slug":"truck-driver-crushed-the-vehicle-while-changing-the-wheel-chitrakutt-news-knp606168056","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहिया बदलते समय ट्रक चालक को वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहिया बदलते समय ट्रक चालक को वाहन ने रौंदा
विज्ञापन
ट्रक चालक बबलू।
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत छीबों रोड पर ट्रक का पहिया बदल रहे चालक की एक वाहन की टक्कर से मौत हो गई। चालक प्रयागराज जिले के घूरपुर थानाक्षेत्र का निवासी था।
प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी बबलू भारती (21) पुत्र छब्बू लाल भारती ट्रक चलाता था। वह गुरुवार को ट्रक में सीमेंट लादकर प्रयागराज से मऊ क्षेत्र के लालता रोड स्थित एक दुकानदार के यहां आया था।
सीमेंट उतारने के बाद वह प्रयागराज जा रहा था, तभी छीबों रोड पर छीबों गांव स्थित सौर उर्जा प्लांट के पास रात करीब 10 बजे उसके ट्रक का पहिया पंक्चर हो गया। इस पर वह पहिया बदलने लगा, इसी दौरान पीछे से आए एक वाहन ने उसको टक्कर मार दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही बबलू की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक चालक के पास से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां संतोषी देवी ने बताया कि बबलू दो भाईयों व चार बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।