{"_id":"64ff5e615d0fd72b3e0b5298","slug":"truck-caught-fire-grocery-items-burnt-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1570-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक में लगी आग, किराना सामग्री जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक में लगी आग, किराना सामग्री जली
Tue, 12 Sep 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। कानपुर से किराना सहित अन्य सामग्री लादकर आ रहे ट्रक में जिला मुख्यालय स्थित लोढ़वारा गांव के पास अचानक आग लग गई। दमकल की सहायता से आग को बुझाया गया। इस घटना से साढे पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना शनिवार की रात्रि लगभग एक बजे की है।
शनिवार को कानपुर से किराना सामग्री सहित अन्य सामान को लेकर एक ट्रक फतेहपुर व कौशांबी होते हुए चित्रकूट के कलक्ट्रेट रोड स्थित चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट के लिए आ रहा था। जब वह जिला मुख्यालय के पास स्थित लोढवारा गांव पहुंचा तो ट्रक से धुआं निकलने पर ट्रक चालक अनिल कुमार को आग लगने की जानकारी हुई।
जब तक दमकल आग पर काबू पाती, तब तक ट्रक में लदा किराना सामग्री सहित पेंट व इलेक्ट्रानिक का सामान आदि जल गया। ट्रक चालक अनिल कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, उसे पता नहीं है। ट्रांसपोर्ट मालिक देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगे से साढ़े पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।