{"_id":"65aabe240f978b80dc0819f7","slug":"tribal-people-appealed-to-save-the-hut-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4441-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आदिवासियों ने झोपड़ी बचाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आदिवासियों ने झोपड़ी बचाने की लगाई गुहार
Fri, 19 Jan 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रस्तावित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिंक मार्ग गोंडा रामपुर माफी की जगह मार्ग परिवर्तन के प्रस्ताव का आदिवासियों ने विरोध किया है। सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सभी ने झुग्गी झोपड़ी व बस्ती बचाने की फरियाद लगाई है।
भाकपा के जिला सचिव रुद्र प्रसाद मिश्र की अगुवाई में आदिवासियों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आदिवासियों की कालोनियों, झुग्गी झोपड़ी नष्ट करने की साजिश रची जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारी निकालने की धमकी दे रहे हैं। प्रदर्शन के बाद सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि झोपड़ी न गिराकर पूर्व प्रस्तावित मार्ग से लिंक रोड निकाला जाए। (संवाद)