{"_id":"beb5e10e66298a4d4da12baa12039c26","slug":"trees-gives-life-and-wealth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवनदायी पौधे देते समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवनदायी पौधे देते समृद्धि
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वन विभाग सभागार में हुई पर्यावरण गोष्ठी में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि पौधे जीवनदायी होते हैं और इनसे समृद्धि आती है। वहीं कई जगह स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
गोष्ठी में सांसद ने पॉलीथिन का प्रयोग कम करने पर जोर दिया, परिसर में पौधरोपण भी किया। प्रभागीय वनाधिकारी वीके मिश्र ने पर्यावरण में वनों के महत्व को बताया। वन विभाग के एक अन्य कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति महेश चंद्र शर्मा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में पीपल और बरगद के पौधे रोपे। इस मौके पर एसडीओ ललित कुमार गिरि, बीएम शुक्ला आदि वनकर्मी मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह ने किया। उधर नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में मंदाकिनी नदी के पुल घाट पर सफाई की गई। मुख्य अतिथि सांसद भैरों प्रसाद ने इस अभियान की अगुवाई की। मौके पर ईओ लालचंद्र सरोज, चंद्रप्रकाश खरे, हबीब खां और पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विकास पथ सेवा संस्थान ने खरौंध में रैली और श्रमदान का आयोजन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामकुमार, प्रभाकर सिंह, प्रियंका सिंह पटेल, दीपमाला, जूही श्रीवास्तव, आरती नापित आदि मौजूद रहीं। वहीं दीनदयाल शोध संस्थान के जन शिक्षण संस्थान ने ल्यौंझा गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान करारी परशुराम यादव ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर परियोजना समन्वयक राजेंद्र सिंह, डा. रामलखन सिंह सिकरवार, डा. विनय सिंह, विजय गौतम आदि रहे। मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार, आरपीएफ आईजी एनके सक्सेना ने जीआरपी बैरक में पौधा रोपा। बाद में स्टेशन परिसर का मुआयना किया। मौके पर आरपीएफ कमांडेंट झांसी आशीष मिश्रा और मानिकपुर इंस्पेक्टर पीएन दुबे मौजूद रहे।