फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Trees and poles fell due to storm, traffic disrupted for three hours

Chitrakoot News: आंधी से गिरे पेड़, खंभे, तीन घंटे आवागमन बाधित

Sat, 10 May 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Trees and poles fell due to storm, traffic disrupted for three hours
आंधी से गिरा पेड़।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/सरैंया। सुबह बादल छाये रहे। दोपहर को तेज धूप रही। शाम को कर्वी और मानिकपुर क्षेत्र में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे कर्वी-मानिकपुर रोड सहित अन्य स्थानों पर कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे आवागमन बाधित हो गया। लगभग तीन घंटे तक मानिकपुर मार्ग पर जाम लगा रहा। हालांकि बारिश से गर्मी से राहत भी मिली है।
विज्ञापन

आंधी आने से कर्वी-मानिकपुर रोड के ऐंचवारा सरैंया गांव के पास पेड़ गिर गया। इसी तरह से कुछ अन्य स्थानों पर पेड़ गिर गए। ऐंचवारा के पास पेड़ गिरने से रास्ता जाम हो गया है। इससे समस्या का सामना करना पड़ा। वही कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे भी गिर गए है। इससे बिजली की आपूर्ति भी बंद हो गई है।
विज्ञापन

हल्की बूंदा बांदी भी हो रही है। ऐंचवारा निवासी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया ऐंचवारा गांव के पास आधे घंटे से अधिक जाम लगा है। शुक्रवार को जिले का तापमान अधिकतम 37 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वन विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को रास्ते से हटवाया। इस दौरान तीन घंटेतक बडेवाहनों का आवागमन प्रभावितरहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed