फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Traffic jam due to arbitrariness of e-rickshaw drivers

Chitrakoot News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम

Fri, 03 Jul 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to arbitrariness of e-rickshaw drivers
फोटो 03 सीकेटीपी 02 धनुष चौराहा के पास लगा जाम। संवाद
विज्ञापन

सवारियां बैठाने की होड़ में जहां-तहां रुक जाते, पीछे के वाहन निकल नहीं पाते
संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सवारियां बैठाने की होड़ में चालक प्रमुख चौराहों और सड़कों पर मनमर्जी खड़े हो जाते हैं। इससे पीछे के वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। अक्सर जाम लगता है और विवाद भी होते हैं।
शहर में ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ रही है। चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते। वे धनुष चौराहा और कर्वी पहाड़ी मार्ग जैसे स्थानों पर सड़क के बीच में ई-रिक्शा खड़ा कर देते हैं। स्थानीय भोला नामदेव ने बताया कि चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं। सड़क के बीच में रुककर सवारियां भरते हैं जिससे अन्य वाहनों को जगह नहीं मिलती। श्याम गुप्ता ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुटपाथ खाली होने पर भी चालक सड़क पर खड़े होते हैं। दुकानदारों को भी परेशानी होती है क्योंकि ई-रिक्शा ग्राहकों के आने-जाने में बाधा डालते हैं।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक गोविंद तिवारी, रामसिंह ने का कहना है कि शहर में उनके लिए कोई तय स्टैंड नहीं है। फुटपाथ पर खड़े होने पर दुकानदार हटा देते हैं। इसलिए वे प्रमुख स्थानों पर खड़े होने के लिए जगह निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं। उधर, यातायात प्रभारी हरीराम यादव ने बताया कि प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है। वहां पर ई- रिक्शा को खड़ा होने नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed