फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Traders raised the issue of power crisis

Chitrakoot News: व्यापारियों ने बिजली संकट का मुद्दा उठाया

Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Traders raised the issue of power crisis
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें जिले में बिजली की लचर व्यवस्था का मुददा उठा। व्यापारियों ने कहा कि बिजली संकट के चलते कारोबार प्रभावित हो रहा है। कुछ व्यापारियों ने कर्वी शहर में बिजली की समस्या बताई है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि जहां पर तार आदि ढीले हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लें। बैंक के अधिकारी अपेक्षित सहयोग करें। ताकि उद्यमी आगे बढ़ें और जनपद का विकास हो सके। एक जनपद, एक उत्पाद में प्रगति कराएं। अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक तुलसीराम को निर्देश दिए कि सभी बैंकों को पत्र जारी करें कि मुद्रा योजना के आवेदनों को मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना में शामिल कर लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक से कहा कि जो बैंकों के एडवोकेट कानूनी सलाहकार हैं उनकी फीस निर्धारित करें। ताकि जो उद्यमी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं तो वह परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीओ सिटी हर्ष पांडेय, अधीक्षण अभियंता विद्युत बृजेश कुमार, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एसके केसरवानी, अधिशासी अभियंता विद्युत आरएस वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, डीसी आर्यावर्त बैंक सियाराम द्विवेदी, परियोजना अधिकारी नेडा एके श्रीवास्तव, उप वनाधिकारी हरिशंकर सिंह सहित डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, गुलाबचंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, अंकित पहारिया, फूलचंद कुशवाहा, अरुण गुप्ता, धीरज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed