{"_id":"659845086334eb09920b454b","slug":"traders-mahakumbh-starts-from-today-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4118-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: व्यापारी महाकुंभ की शुरुआत आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: व्यापारी महाकुंभ की शुरुआत आज से
Fri, 05 Jan 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का दो दिवसीय व्यापारी महाकुंभ 6 व 7 जनवरी को सीतापुर कस्बे के श्रीजी होटल में होगा। जिसकी तैयारी को लेकर संगठन के जिला कार्यालय में बैठक हुई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं।
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक शानू गुप्ता ने बताया कि 6 जनवरी से व्यापारी महाकुंभ की शुरुआत होगी। जिसमें व्यापारियों की समस्या के साथ ही जिले में उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जाएगा। बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर, दिल्ली प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली सरकार के विधानसभा अध्यक्ष सभापति रामनिवास गोयल, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता आएंगे।
इनके अलावा बाल संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल सहित उद्योग पति राजेश अग्रहरि, विदुप अग्रहरि, नरेंद्र शर्मा,अशोक अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, ओमकार, कृष्णकुमार आदि भी आएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।