{"_id":"6a25bd09cf2cfe23b00f2c24","slug":"tourists-will-get-all-the-facilities-in-one-building-in-dharamnagari-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132130-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: धर्मनगरी में पर्यटकों को एक ही भवन में मिलेगी सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: धर्मनगरी में पर्यटकों को एक ही भवन में मिलेगी सभी सुविधाएं
Mon, 08 Jun 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07 सीकेटीपी 24 निर्माणाधीन पर्यटक सुविधा केंद्र। संवाद
- फोटो : बहराइच के नाजिरपुरा में लगाया जा रहा बिजली ट्रांसफार्मर।
चित्रकूट। धर्मनगरी में अब पर्यटकों को आवासों की समस्या नहीं है। इन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए रामघाट के पास करीब 11.92 करोड़ से पर्यटक सुविधा केंद्र बन रहा है। यहां पर पर्यटकों को बेहतर आवास सुविधा के साथ ही उन्हें लजीज व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा।
तपोभूमि में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने के लिए रामवन गमन मार्ग के मुख्य पड़ाव स्थल पर 1192.58 लाख पर्यटक सुविधा केंद्र बन रहा है, इनमें 80 बेड की डोरमेट्री, बहुउद्देश्यीय हॉल, पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, स्टोर रूम होंगे। साथ ही रेस्टोरेंट व रसोई भी होगी। सुरक्षा के लिए गार्डों की तैनाती होगी। सत्संग हॉल में पर्यटकों को धार्मिक आयोजनों का अनुभव व रामधुन भी सुनाई देगी। पर्यटक सुविधा केंद्र बनने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।
धर्मनगरी में कई प्रदेशों के अलावा विदेशों के भी पर्यटक आते हैं। इनके ठहरने के लिए पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण चल रहा है। पूरा होने के बाद पर्यटकों को एक ही भवन में बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
-आरके रावत, संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग।