फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tourism officer reprimanded

पर्यटन अधिकारी को फटकारा

Sun, 17 Jan 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tourism officer reprimanded
कामदगिरी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते डीएम शेषमणि पांडेय। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। डीएम शेषमणि पांडेय ने रविवार को टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर परिक्रमा मार्ग पर अंडर ग्राउंड विद्युत केबल व डिजिटल रामायण गैलरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काम अधूरा मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत हाकिम सिंह को अंडर ग्राउंड केबल के काम में तेजी लाने और गुणवत्ता को ठीक कराने के निर्देश दिए। पर्यटन अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि निर्धारित समय में काम पूरा कराएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की, राजकीय निर्माण निगम कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्तायुक्त कार्य कराएं। पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह को परिक्रमा मार्ग पर कवर टीन शेड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा कि टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर के सामने कामतानाथ जी की तरफ आरती स्थल का निर्माण कराकर आरती की व्यवस्था कराई जाए। डीएम ने कहा कि जिस तरह से डिजिटल रामायण गैलरी बनाई गई है, उसी प्रकार से डिजिटल रामायण भी रामघाट पर दिखाए जाने की व्यवस्था करें। फैसिलिटी सेंटर में डिजिटल रामायण का अवलोकन किया। एसडीएम कर्वी रामप्रकाश, तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरी व चौकी प्रभारी सीतापुर रामवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed