{"_id":"62489b3275e7cf2166549bb1","slug":"today-the-central-team-will-inspect-the-road-chitrakoot-news-knp688985379","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज केंद्रीय टीम करेगी सड़क का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज केंद्रीय टीम करेगी सड़क का निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो- 9- नीदरलैंड के केमिकल से बन रही विशेष सड़क। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी(चित्रकूट)। क्षेत्र के बरेठी गांव से सुरसेन गांव तक लगभग 18 किमी सड़क आधुनिक तकनीकी से बनाई जा रही है। सड़क कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के लिए तीन अप्रैल (रविवार) को भारत सरकार की टीम के साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।
तिरहार क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के निवासियों को पहाड़ी कस्बे तक आने जाने में सुविधा हो, इसके लिए बरेठी गांव से सुरसेन गांव तक आधुनिक तकनीकी से सड़क बनाई जा रही है।
सड़क में डामरीकरण न कर नीदरलैंड से मंगाए गए केमिकल का उपयोग किया जा रहा है। इसका निरीक्षण करने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव एनएन सिन्हा, उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग मनोज कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी व एनआरआईडीए के अन्य अधिकारी द्वारा जांच करेंगे।
विज्ञापन
सीएम को पत्र भेजकर की थी शिकायत
पहाड़ी कस्बे के जोगेंद्र सिंह, बरेठी के तेज प्रकाश व शिव प्रकाश ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि इंजीनियर व अधिकारी की मिलीभगत से मानकों की अनदेखी की जा रही है। लिहाजा पूरे निर्माण कार्य की जांच कराई जाए।
मामले मेें ग्रामीण अभियंता विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मानकों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। शासन स्तर पर एक टीम जांच भी कर चुकी है।
जितनी भी सामग्री प्रयोग की जाती है, उसके सैंपल की रुड़की स्थित कार्यशाला में जांच भी की जाती है।