{"_id":"57eeab554f1c1bcc09574a06","slug":"today-navratri-durga-idols-will-be-replaced","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज, प्रतिस्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज, प्रतिस्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
शहर के पुरानी बाजार में तैयार हो गईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र की शुरूआत होने के एक दिन पहले जिले में इस वर्ष भी नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं। शनिवार को शहर सहित कस्बों व गांवों में देवी पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित होंगी। वहीं पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
इस वर्ष जिले में 850 जगह दुर्गा प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र मेें 101 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। दो प्लाटून पीएसी व 50 होमगार्डों की तैनाती कोतवाली क्षेत्र में रहेगी। वही राजापुर, पहाड़ी, शिवरामपुर, मानिकपुर, भरतकूप, धर्मनगरी में भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्षों ने रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
पर्व के पहले पीस कमेटी की बैठक कर देवी पंडालों के प्रतिनिधियों से चर्चा की है। एसपी केके चौधरी ने बताया कि हर देवी पंडाल के संयोजकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर नौ दिन तक पंडाल व आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं के साथ अभद्रता की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन