फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   To combat swine flu any waist

स्वाइन फ्लू से निपटने को कसी कमर

Fri, 27 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 27 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
To combat swine flu any waist

स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए जिला अस्पताल में अलग

विज्ञापन
से वार्ड बनाया गया है। दवाएं भी आ गई हैं। हालांकि यहां पर स्वाइन फ्लू की जांच की व्यवस्था नहीं है।

स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज आने पर बलगम और खून आदि के सैंपल जांच के लिए एसजीपीआई लखनऊ भेजा जाएगा। जांच की व्यवस्था न होने के बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी सिंह कहते हैं कि यह बहुत ही महंगा सिस्टम है।

डॉ. सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू बीमारी संक्रमण से होने वाली खतरनाक बीमारी है। इसमें रोगी में जुकाम और बुखार के लक्षण होते हैं। रोगी लगातार कमजोर होता जाता है।

उन्होंने सलाह दी कि लोग मुंह में मास्क बांधकर निकलें और घर पहुंचते ही हाथ-पैर अच्छी तरह से धो लें। खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धो लें। लगभग बीस सेकेंड तक हाथ मलें।

उन्होंने कहा कि यह इतनी खतरनाक बीमारी है कि अगर किसी स्वाइन फ्लू पीड़ित ने आपके सामने छींक या खांस दिया तो आप सौ फीसदी संक्रमित होने की आशंका में आ जाएंगे।

उन्होंने बताया कि हालांकि जिला अस्पताल में अभी तक कोई मरीज नहीं आया है। एहतियात के तौर पर स्पेशल स्वाइन फ्लू वार्ड बना दिया गया है। दवाएं भी मंगा ली गई हैं।

बताया कि इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए किट भी आ गई हैं। बताया कि यहां जांच की व्यवस्था नहीं है। स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर रोगी का बलगम, रक्त आदि जांच को पीजीआई लखनऊ भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस जगह सुअर होते हैं, वहां पर इस रोग के होने की आशंका ज्यादा रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed