{"_id":"5ee3c7a78ebc3e433011332c","slug":"tiddi-dal-reached-to-mp-from-chitrakoot-chitrakutt-news-knp56521047","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः मध्य प्रदेश पहुंचा टिड्डी दल, दमकल विभाग ने कराया दवा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः मध्य प्रदेश पहुंचा टिड्डी दल, दमकल विभाग ने कराया दवा का छिड़काव
विज्ञापन
फोटो-13- मानिकपुर के जंगल से बचकर भागा मारकुंडी थाना परिसर के आस पास पहुंचा टिडडी दल।
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ बरगढ़ क्षेत्र से मानिकपुर के ऊंचाडीह और ऐलहा बढै़या के जंगलों में झाड़ियों और पेड़ों पर बैठे टिड्डी दल के खिलाफ रात में कृषि व फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। दमकल वाहनों से रसायनों का छिड़काव कर लगभग दस लाख से अधिक टिड्डियों को मार गिराया। बाकी बचा टिड्डी दल सीमा से सटे मप्र के मझगवा क्षेत्र पहुंच गया है।
शुक्रवार की सुबह मारकुंडी थाना परिसर के पास सब्जियों की फसल पर हमला बोल दिया। प्रयागराज के शंकरगढ़ क्षेत्र में घूम रहा टिड्डी दल जिले के रामनगर के बोड़ी पोखरी क्षेत्र के अहिरा व धान गांव होते हुए पहाड़ी व राजापुर क्षेत्र के गांवों की ओर जा रहा है। तीसरा दल कौशांबी जिले से आया था। वह मध्य प्रदेश केसतना जिले में पहुंच गया। इस टिड्डी दल के बांदा के कालिंजर क्षेत्र में आने की संभावना है।
जिले में गुरुवार को तीन अलग-अलग टिड्डी दल पहुंचा था। जिले के मऊ, बरगढ़ व मानिकपुर क्षेत्र में कुछ खेतों व किसानों के बगीचों में बैठे थे। इसमें एक दल मानिकपुर क्षेत्र के ऐलहा बढै़या गांव में रात में लगभग 30 लाख टिड्डियां बैठी थी। पूरी योजना के अनुसार रात को दस बजे के बाद से ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड से रसायन का छिड़काव किया गया। इसमें 12 लाख से अधिक टिड्डियों मर गईं। कृषि विभाग की टीम में उप कृषि निदेशक टीपी शाही, जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे, कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र अवस्थी, एसडीओ विमलेश कुमार, टीए राजेंद्र प्रसाद रूद्र प्रताप व जिला उद्यान अधिकारी हिंमाशु पांडेय सहित फायर ब्रिगेड अधिकारी यतेंद्र नाथ, नीरज, विजय सिंह आदि रहे।