{"_id":"624f34c35b3fe260952061c2","slug":"three-thieves-caught-with-stolen-tractor-chitrakoot-news-knp6899443112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रैक्टर के साथ तीन चोर हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के ट्रैक्टर के साथ तीन चोर हत्थे चढ़े
विज्ञापन
ट्रैक्टर समेत पकड़े गए तीन चोर। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा है। तीनों चोर मऊ क्षेत्र के निवासी हैं और पहले भी वाहन चोरी में पकड़े जा चुके हैं।
गुरुवार को पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि एक अप्रैल को जिला मुख्यालय निवासी मयंक जायसवाल ने रैपुरा थाने में ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की है। ट्रैक्टर मालिक मयंक जायसवाल ने बताया कि उनके चालक को चकमा देकर चोर गाड़ी ले गए थे।
स्कार्ट टीम प्रभारी एमपी त्रिपाठी, रैपुरा पुलिस ने सटीक सूचना पर इटहा देवीपुर से मऊ थाने के चौबेपुर गांव के शिव प्रताप उर्फ कल्लू चौबे, नीबी गांव के रुद्र त्रिपाठी उर्फ दीपू व गढ़वा पूरब पताई के लवकुश केसरवानी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रैक्टर को रीवा लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
बुकिंग कराकर लूटते थे वाहन
पुलिस ने बताया कि तीनों शातिर चोर हैं और जल्द रुपये कमाने की लालच में वाहनों की चोरी करते थे। मऊ व कर्वी क्षेत्र में दो बार ट्रैक्टर चोरी का प्रयास कर चुके हैं। यह तीनों मिलकर वाहनों को बुकिंग के नाम पर ले जाते हैं और फिर रास्ते में चालक को मारपीट कर वाहन लूट लेते थे। इनके खिलाफ दो और मामले की जानकारी हुई है। वाहन चोरी कर सुदूर क्षेत्र के जंगल में वाहनों को छिपाते हैं फिर ग्राहक मिलने पर उन्हें बेच देते हैं।