{"_id":"5f7f58c28ebc3e9bf228c818","slug":"three-people-riding-e-rickshaw-injured-in-tractor-collision-chitrakutt-news-knp5873295149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल
विज्ञापन
पहाड़ी। रामपुर की ओर जा रहा ई-रिक्शा कुचारम के पास ट्रैक्टर की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रामपुर निवासी राजकरण पुत्र शिव प्रसाद गुरुवार दोपहर को पहाड़ी से ई-रिक्शा में किसान सुरेश द्विवेदी निवासी रामपुर की 20 बोरी खाद लादकर गांव जा रहा था। रिक्शे में तीन और लोग भी बैठे थे।
वह कुचारम के पास पहुंचे ही थे, कि तभी पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में रिक्शे में बैठी रेखा पत्नी अवध नारायण निवासी रामपुर, प्रभाकर पुत्र अवध नारायण निवासी रामपुर, व नरैना पुत्र राजुवा निवासी नहरा घायल हो गए।
पहाड़ी थाने के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह व संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया।