फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   three people died due to ht line current

एचटी लाइन गिरने से तीन की मौत

Mon, 10 Aug 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Mon, 10 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
three people died due to ht line current
खोंपा गांव में रविवार रात हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से घर के बाहर सो रहे चौकीदार और उसके छह वर्षीय नाती समेत तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के संदर्भ में विद्युत विभाग के अधिकारी ने बाद में बात करता हूं, ये कहकर टाल दिया।
विज्ञापन


खोंपा गांव में हाईटेंशन लाइन घरों के पास से गुजरी है। रविवार रात यहां रहने वाले चौकीदार शिवराम उर्फ जीराम आरख (60) अपनी पुत्री कलावती पत्नी शत्रुघ्न निवासी भिटौरा (कमासिन बांदा) के छह वर्षीय पुत्र आयुष के साथ घर के दरवाजे के पास सो रहे थे। जीराम के बड़े भाई जिर्योधन (65) और भतीजी कलावती अंदर सोए थे। रात लगभग एक बजे घर के दरवाजे के थोड़ी ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से जोरदार आवाज के साथ चिंगारियां निकलने लगीं तो जिर्योधन की नींद खुल गई। वह भाई और नाती को बुलाने बाहर भागे। इसी दौरान जलती हुई तारें नीचे गिरीं और तीनों इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने से मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने जिर्योधन के चिल्लाने की आवाज सुनी थी, पर जब तक वे लोग बाहर आते, तीनों की जान जा चुकी थी। एसडीएम सीपी उपाध्याय, तहसीलदार आरके पांडे, लेखपाल कैलाश पटेल, एसओ आरके मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


विभागीय सहायता न मिलने और तार दुरुस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं इस संदर्भ में एक्सईएन राजमणि विश्वकर्मा से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बाद में बात करता हूं, ये कहकर फोन काट दिया। बाद में मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। उधर, राजापुर के जेई भूपेश कुमार का मोबाइल भी घटना के बाद से ही स्विच आफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed