फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three including mother and son were imprisoned for ten years in dowry murder

Chitrakoot Crime: दहेज हत्या में मां- बेटे समेत तीन को दस साल की कैद, जुर्माना भी लगाया

Sat, 08 Jul 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 08 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three including mother and son were imprisoned for ten years in dowry murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दहेज हत्या के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने मां-बेटे समेत तीन लोगों को 10-10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक को सात हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोपाल दास ने बताया कि बांदा जिले के कमासिन थाने के बाबूपुरवा निवासी शिवमूर्ति ने कर्वी कोतवाली में आठ सितंबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री पूजा को ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया था।

विज्ञापन


इसके बाद कर्वी केातवाली क्षेत्र के अंतर्गत खरौध गांव के निवासी पूजा के पति अनिल कुमार उर्फ पप्पू, सास तेरसिया व चाचा ससुर रविशंकर ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद त्वरित न्यायालय के अपर जिला जज संजय कुमार ने निर्णय सुनाया। जिसमें दोषी अनिल कुमार उर्फ पप्पू, तेरसिया व रविशंकर को 10-10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed