{"_id":"663fbd2a26bd855c230797c4","slug":"three-died-due-to-stomach-ache-vomiting-and-diarrhea-nine-admitted-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106887-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पेट दर्द, उल्टी-दस्त से तीन की मौत, नौ भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पेट दर्द, उल्टी-दस्त से तीन की मौत, नौ भर्ती
विज्ञापन
चित्रकूट। पेटदर्द व उल्टी-दस्त से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में इसी समस्या से पीड़ित नौ मरीज भर्ती कराए गए हैं।
कर्वी कोतवाली अंतर्गत खोवा मंडी शोभा सिंह का पुरवा निवासी राजाराम केशरवानी (22) शनिवार की सुबह चाचा गतपत केशरवानी ने पेट दर्द व उल्टी दस्त के चलते भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के लैना बाबा निवासी गुलहरी (80) को शनिवार की सुबह नाती सत्यनारायण ने पेट दर्द के चलते भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र के भंभौर निवासी कलावती द्विवेदी (55) को पति सत्यनारायण ने पेट दर्द व उल्टी दस्त के चलते शुक्रवार की रात्रि जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
इसके अलावा टेरिया पुरवा निवासी हरिश्चंद्र का छह वर्षीय पुत्र सुमित, कर्वी माफी निवासी बृजेंद्र तिवारी का तीन वर्षीय पुत्र धीरज, ढोलबजा निवासी चुनबादी (30), इटवां रैपुरा निवासी गोविंद मिश्रा का तीन वर्षीय पुत्र रुद्र, बरद्वारा निवासी फूलचंद्र (60), भैसौंधा निवासी राजा भइया (20), पांडेय कालोनी निवासी रामानंद (70), कलवारा खुर्द निवासी राममिलन (48) व सेहरिन निवासी दुर्गा प्रसाद का दो वर्षीय पुत्री कीर्ति को उल्टी दस्त, बुखार व पेट दर्द के चलते भर्ती कराया गया।