फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three died due to fever and stomach ache

Chitrakoot News: बुखार व पेटदर्द से तीन की मौत

Fri, 15 Sep 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three died due to fever and stomach ache
चित्रकूट। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ रही है। इसके चलते बुखार ,उल्टी दस्त, पेट दर्द व डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बुखार व पेट दर्द से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अस्पताल में छह मरीज डायरिया व उल्टी दस्त के भर्ती हुए।
विज्ञापन


रैपुरा थाना क्षेत्र के कालका प्रसाद (60) को बुखार के चलते पुत्र लवकुश प्रसाद ने बुधवार की रात जिदला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बांदा के फतेहगंज थाना के कल्याणपुर निवासी ममता (27) को पति ने बुखार व पेट दर्द के चलते गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह शिवरामपुर कस्बा निवासी शांति देवी (56) को पति राजकरन ने गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा पुरानी बाजार निवासी छोटा का 10 वर्षीय पुत्र राजा, सेहरिन निवासी राजन की दो वर्षीय पुत्री महिमा, सरधुआ निवासी देवमनी (40), पुरानी कोतवाली निवासी धर्मेंद्र की 10 वर्षीय पुत्री माही, अशोह निवासी कोमल (34), मुलायम नगर निवासी राकेश कुमार का 11 वर्षीय पुत्र समर, नोनार निवासी अवधेश (35) व कोलगदहिया को उल्टी दस्त, पेटदर्द व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed