फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three constables injured in fight with GRP team

Chitrakoot News: जीआरपी टीम के साथ मारपीट तीन सिपाही घायल

Thu, 28 Mar 2024 03:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Three constables injured in fight with GRP team
मानिकपुर (चित्रकूट)। दस हजार के इनामी को पकड़ने पहुंची जीआरपी टीम पर आरोपी के परिजनों ने मारपीट के बाद पथराव कर दिया। इसमें तीन सिपाही घायल हुए। सिविल पुलिस के साथ पहुंची जीआरपी जबलपुर टीम आरोपी को पकड़कर ले जाने में सफल रही। पथराव करने वालों में पांच नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी की लेकिन कोई नहीं मिला है।
विज्ञापन

जबलपुर मप्र जीआरपी प्रभारी दिलीप बडई ने बताया कि मंडला के मैनपुर व कई अन्य थाने में कई मामलों में मानिकपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर सोनू उर्फ करिया यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इस पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को वह टीम के साथ मानिकपुर थाना प्रभारी रीता सिंह व टीम के साथ आरोपी को उसके घर पकडऩे पहुंचे। मुखबिर की सूचना पर आरोपी घर के पास मिला जैसे ही उसे पकड़कर ले जाने लगे तो उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरु कर दी। कुछ ने पथराव कर दिया। जिसमें जीआरपी सिपाही आर प्रशांत, अजीत सिंह व ए डेविड को चोट आई। किसी तरह पुलिस टीम आरोपी को पकड़कर लाने में सफल रही।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम के साथ मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा लगाकर अंशू यादव, शिवानी, निशा, सपना व कमलेश के खिलाफ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल सिपाहियों का मेडीकल परीक्षण कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में बुधवार को कई जगह पर छापेमारी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली है। आरोपी के घर में कोई नहीं मिला। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed