{"_id":"6499e64f9f443ff26201b824","slug":"three-bike-riders-injured-in-truck-collision-chitrakutt-news-c-12-1-305957-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Tue, 27 Jun 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट जिले में ट्रक की टक्कर से बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में भी चार लोग घायल हुए हैं। सरैंया चौकींतर्गत रंपुरिया निवासी शारदा (35), राजा (25) व संजय (30) रविवार रात एक बाइक से निमंत्रण करने मारकुंडी थाना क्षेत्र के डीपू कोलान जा रहे थे। जैसे ही वह हल्दीडांडी गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते तीनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार संजय ने हेलमेट नहीं पहना था। संजय की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया।
वहीं, दूसरी ओर सरधुआ थाना क्षेत्र के बरद्वारा निवासी राजू (35) व खोह निवासी सोनू (25) मुख्यालय से वापस बाइक में खोह गांव जा रहे थे। जैसे ही वह खोह गांव के पास पहुंचे तो आगे जा रहे ट्रक के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक सवार सोनू ने हेलमेट नहीं पहना था।
इसके अलावा बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मड़ैयन निवासी ज्ञानेंद्र (17) व प्रदीप कुमार (20) बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। गढ़ीवा गांव के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार ज्ञानेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था।