फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Those who remove boundary stones after the survey will not be spared.

Chitrakoot News: पैमाइश के बाद पत्थर उखाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

Sat, 03 Oct 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 03 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Those who remove boundary stones after the survey will not be spared.
चित्रकूट। बारिश गई लेकिन सड़कों की सूरत नहीं बदली। सड़कें अब भी कीचड़ में धंसी हैं, गांव अंधेरे में डूबे हैं और चकबंदी के नाम पर बड़े किसानों की चांदी कट रही है।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर यही दर्द लेकर फरियादी तहसीलों में पहुंचे। मानिकपुर तहसील में जब डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह कुर्सी पर बैठे तो शिकायतों का अंबार लग गया।
विज्ञापन

डीएम ने रजिस्टर पलटा तो कई शिकायतें महीनों से लटकी मिलीं। मातहतों को फटकार लगाते हुए कहा कि पैमाइश के बाद खेत का पत्थर उखाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर में एसडीएम पूजा साहू ने 39 फरियादियों की समस्याएं सुनीं जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां ट्रांसफार्मर जलने व पेयजल पाइप लाइन लीकेज की शिकायतें प्रमुख रहीं। तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी व नायब तहसीलदार अमित कुमार मौजूद रहे। कर्वी में एसडीएम अजय यादव ने सुनवाई की।
केस एक
सभापुरतरांव निवासी शंभूशरण ने बताया कि गांव की सड़क पर जलभराव व कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है। नांदी तौरा के रमेश कुमार, राजा आदि ने सड़क दुरुस्त कराने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
केस दो
तरौंहा गांव के रामचरन, रामसेवक, बलराज, संतोष आदि किसानों ने आरोप लगाया कि गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में राजस्व कर्मी बड़े किसानों को फायदा पहुंचा रहे हैं। नियमों के विपरीत चक काटे जा रहे हैं। जांच की मांग की।

केस तीन
राजापुर तहसील में कुचढार गांव की प्रधान प्रतिभा देवी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शिवनरेश, भैरों प्रसाद ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे गांव में अंधेरा है। कनकोटा मजरा उदघटा पुरवा निवासी जितेंद्र प्रसाद ने सार्वजनिक मार्ग पर कब्जे की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed