{"_id":"663fbd3c259ad814b00aeca4","slug":"thieves-entered-the-house-by-climbing-the-wall-and-took-away-cash-and-jewelery-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106890-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर ले गए नकदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर ले गए नकदी-जेवर
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में चोरों ने घर में घुसकर 85 हजार रुपये और लगभग तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर ले गए। चोरों के भागते समय गृहस्वामी की नींद खुली और उसने पकड़ने का प्रयास किया तो चोरों ने दहशत फैलाने के लिए फायर करते हुए भाग निकले।
घुरेटनपुर निवासी किसान वृंदावन विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात को परिवार के सदस्य जब घर में सो रहे थे। चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए । जिन्होंने कमरे की अलमारी में रखी नगदी 85 हजार रुपये, सोने का हार, पांच चूड़ी चांदी की, मुदरी व चांदी के बिछुवा सहित गेहूं के दो बोरी गेहूं ले गए।
गृहस्वामी ने बताया कि इसी बीच उसकी नींद खुली तो दो युवकों को घर से सामग्री ले जाते देखा तो चिल्लाकर रूकने के लिए कहा। जब वह दौडकर बाउंड्रीतक पहुंचे तो चोरों ने तमंचे से दो फायर किये इससे वह डरकर घर के अंदर ही रुक गए। इसी बीच चोर भाग निकले।
विज्ञापन
थाने में दी तहरीर में गृहस्वामी ने बताया कि चोरी करने आये दो युवकों को पहचान लिया है। कुछ और युवक साथ में थे जिन्हें वह नहीं पहचान पाया है। दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है। फायरिंग की बात फिलहाल सही नहीं लगती है। इसकी गांव जाकर जांच कराई भी गई है।