{"_id":"6755e6c701c9fd2acf04efed","slug":"thieves-broke-the-lock-of-an-empty-house-and-stole-gold-and-silver-jewellery-along-with-cash-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111548-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सूने घर ताला तोड़ा नकदी सहित सोने चांदी के जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सूने घर ताला तोड़ा नकदी सहित सोने चांदी के जेवर ले गए चोर
विज्ञापन
खोही। सीतापुर चौकी के चितरा गोकुलपुर के घर का ताला तोड़कर चोर एक लाख 40 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में घर के दरवाजा का ताला तोड़ते समय चोरों का फुटेज मिला है। घटना के समय घर में कोई नहीं था।
चितरा गोकुलपुर निवासी चेतना शुक्ला ने बताया कि वह पैतृक गांव बांदा जिले के सेउडा में भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे। सुबह जब पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना दी।
कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि आलमारी का लॉक तोड़कर चोर एक लाख 40 हजार नगद, लैपटाप, सोने चांदी के जेवर ले गए। स्कूटी को कुछ दूर ले जाने के बाद कालिका मंदिर के पास खड़ी कर छोड़ गए। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का खुलासा किया जाएगा।