{"_id":"5199fbeb84ea343fa7d5892200da0f61","slug":"there-will-be-no-work-without-safety-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा न मिलने तक ठप रखेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा न मिलने तक ठप रखेंगे काम
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 11 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदरी गांव में बलखड़िया के उपद्रव के बाद जहां ग्रामीण सहमे हैं, वहीं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न मिलने तक मजदूरों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई जा रही सड़क में कार्य करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। गैंग द्वारा तीन ग्रामीणों की पिटाई के बाद मेठ रामहित सोमवार सुबह से भरतकूप चौकी में बैठा रहा। उसने बताया कि चौकी प्रभारी ने उसे ये कहकर टरका दिया कि पीएसी बुलवाई है। उसने कहा कि वह एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भरतकूप से लगभग पंद्रह किमी दूर बंदरी गांव में शनिवार रात बलखड़िया गिरोह ने जमकर उपद्रव किया था। यहां सड़क के निर्माण में लगी जेसीबी को फूंककर ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त कर दिया था। तीन ग्रामीणों की जमकर धुनाई भी की थी। घटना के पीछे चौथ वसूली को कारण माना जा रहा है। सड़क निर्माण का काम मेठ रामहित पटेल की देखरेख में चल रहा है। घटना के बाद से वह सहमा है।
विज्ञापन
वह भरतकूप चौकी गया तो प्रभारी आरबी सिंह ने कहा कि पीएसी आने पर भेज दूंगा। वहीं जब प्रभारी कोतवाल रमेश चंद्र वर्मा से पूछा कि भरतकूप मामले में क्या किया गया तो उनका जवाब था- यह बड़े अधिकारियों का मामला है या फिर भरतकूप चौकी इंचार्ज से पूछिए। जब उनसे कहा गया कि भरतकूप चौकी इंचार्ज फोन नहीं उठा रहे तो उन्होंने कहा कि अरे, फोन तो वह मेरा भी नहीं उठा रहे।
विज्ञापन