फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A surge of faith on Pitru Visarjan; 10 lakh take a holy dip

Chitrakoot News: पितृ विसर्जन पर आस्था का सैलाब, 10 लाख ने लगाई डुबकी

Sun, 11 Oct 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A surge of faith on Pitru Visarjan; 10 lakh take a holy dip
फोटो न- 10 सीकेटीपी 16 रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद
- पुरखों का तर्पण और पिंडदान किया, चटक धूप उमस भरी गर्मी से हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पितृ विसर्जनी अमावस्या पर शनिवार को धर्मनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर पुरखों का तर्पण किया। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा कर भगवान कामतानाथ के दर्शन किए।
भोर से ही रामघाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। महिला, पुरुष और बच्चों ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर मंत्रोच्चार के बीच पितरों का तर्पण और पिंडदान किया। पूजा के बाद पंडितों को दान-दक्षिणा दी। परिक्रमा मार्ग में जय कामता नाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पथ के मंदिरों के साथ जानकीकुंड, सती अनुसुइया, रामदर्शन और भरतकूप समेत अन्य तीर्थों के दर्शन किए।
विज्ञापन

श्रद्धालु अमित शुक्ला और रोहित तिवारी ने बताया कि हर साल पितृ अमावस्या पर चित्रकूट आते हैं। यहां तर्पण से परिवार का कल्याण होता है। अमावस्या पर उमस भरी गर्मी से श्रद्धालु परेशान रहे। हमीरपुर से आए राजन राजपूत ने बताया कि दोपहर में परिक्रमा के दौरान थकावट महसूस हुई। कई जगह पीने के पानी की व्यवस्था से राहत मिली। हनुमान धारा जाने वाला पुल टूटने से कई श्रद्धालु वहां दर्शन कि लिए नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तर्पण से मिलती है पितरों को शांति
महंत दिव्य जीवन दास ने बताया कि पितृ विसर्जन पर पूर्वजों को श्रद्धा के साथ विदा किया जाता है। जल तर्पण और पिंडदान से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
------
डीएम-डीआईजी ने परखीं व्यवस्थाएं
मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीआईजी और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने रामघाट व परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं। डॉग स्क्वायड और एलआईयू टीम ने संयुक्त चेकिंग की। एमपी क्षेत्र में सतना डीएम डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

--------
मंदाकिनी पुल पर लगा जाम, रेंगते नजर आए वाहन
शहर के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदाकिनी पुल पर शनिवार को वाहनों की भीड़ से जाम लग गया। आधे घंटे तक वाहन फंसे रहे, इसके बाद दो घंटे से ज्यादा समय तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।

फोटो न- 10 सीकेटीपी 16 रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो न- 10 सीकेटीपी 16 रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो न- 10 सीकेटीपी 16 रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो न- 10 सीकेटीपी 16 रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो न- 10 सीकेटीपी 16 रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो न- 10 सीकेटीपी 16 रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो न- 10 सीकेटीपी 16 रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो न- 10 सीकेटीपी 16 रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed