फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There was traffic jam on many major routes in the morning and evening, people worried.

Chitrakoot News: कई प्रमुख मार्गों पर सुबह-शाम लगा जाम, लोग परेशान

Sat, 18 Oct 2025 02:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 18 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
There was traffic jam on many major routes in the morning and evening, people worried.
12 सीकेटीपी-10- परिचय शहर के शंकर बाजार ओवरब्रिज के पास लगा जाम। संवाद - फोटो : samvad
चित्रकूट। दिवाली मेले की औपचारिक शुरुआत भले ही शनिवार धनतेरस से होनी है, लेकिन शुक्रवार को ही शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति कई बार बनी। दिनभर जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


सुबह से ही शंकर बाजार, धनुष चौराहा और मंदाकिनी पुल क्षेत्र में आमने-सामने से आने वाले वाहनों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। सड़क किनारे लगी धनतेरस की दुकानों और अतिक्रमण ने हालात को और बिगाड़ दिए। सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक और शाम चार से छह बजे तक कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


कई स्थानों पर तो कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया, जिससे दो-दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में यातायात प्रभारी, सिपाही और होमगार्डों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को आगे-पीछे कर जाम खुलवाया, जिससे स्थिति पर धीरे-धीरे नियंत्रण पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed